Hindi Kavita : छत्तीसगढ़ निर्माण में अखण्ड धरना आंदोलन

मनीभाई
0

 छत्तीसगढ़ निर्माण में अखण्ड धरना आंदोलन

 

राज्य शुभे छत्तीसगढ़, प्रेम अमिट विश्वास ।

धरना अखंड जो चला, उसका है इतिहास ।।

 

उन्नीसी पंचानवें,  धरना शुरु था जान ।

दशम दिसंबर तक चला, अमिट पृथक पहचान ।।

 

इसवी सन उन्नीस में, बहुत हुआ संघर्ष ।

चला राज्य निर्माण में, आंदोलन हर वर्ष ।।

 

था प्रदेश में उस समय, आंदोलन का रूप ।

आज विरासत जो मिला, कहलाता यह भूप ।।

 

मुखर आज जो बिंब है, सुंदर घटित अतीत ।

पाँच साल तक जो चला, अंत मिला शुभ जीत ।।

 

संघर्षों की राह पर, सूत्रधार का नाम ।

कर्णधार बनकर किया, श्रेष्ठ अमिट सब काम ।।

 

पृथक राज्य निर्माण में, धरना चला अखंड ।

जो जो भागीदार थे, झेला पग पग दंड ।।

 

पृष्ठभूमि पर आज जो, प्रांत बना नव एक ।

संघर्षों पर जो चले, मनुज सभी थे नेक ।।

 

आज सुनाती हूँ सुनो, गाथा शुभ निर्माण ।

कष्ट झेलकर ही हुआ, आंदोलन निर्वाण ।।


-श्रीमती आशा आजाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)