जून 1999 का छत्तीसगढ़ राज्य अखंड धरना आंदोलन

मनीभाई
0

 जून 1999 का छत्तीसगढ़ राज्य अखंड धरना आंदोलन


उदयभान संयोजक रहकर।चले सदा साहस के पथ पर।

गाँव नगर में दौरा करना।पृथक राज्य जन साहस भरना।।

 

धरना अखंड फिर गरमाया।ग्रामवासियों को सुध आया।।

मधुसूदन मिश्रा जी आये।रामरतन जन जोश जगाये।।

 

पंद्रह अगस्त ध्वज फहराया।आंदोलन को सख्त बनाया।।

दिन था वो भी बीस जुलाई | विद्याचरण करे अगुवाई।।

 

मीना यादव राधा बाई।ढोल संग में की अगुवाई।

देवबती अरु जनक कुमारी।योगदान को आई नारी।।

 

गूँज उठा बस एक ही नारा।राज्य पृथक बस होय हमारा।

अब तो अपना राज्य बनाओ।वादे को अब पूर्ण निभाओ ||

 

दो हजार के दिन को जानो।तीस मार्च तिथि थी वह मानो।

ज्ञापन भेजा फैक्स सहारे।अटल बिहारी को जन सारे।।

 

सत्याग्रह धरना था जारी।जेल भरो में स्थल था तारी।।

हमें राज्य नव दो गरमाया।अटल बिहारी तक पहुँचाया।।

 

बाइस फरवरी दिवस में जारी।बात उठा यह बारी बारी।

सांसद पद कार्य रंगराजन।बात उठाया राज्य विभाजन।।

 

तेरह विधायकों ने छेड़ा।राज्य पृथक पर हुआ बखेड़ा।

शांति रूप से मत यह आया।पृथक राज्य पर बहुमत पाया।

 

महानदी के देख किनारे।जय जय के नित गूँजे नारे।

सत्रह अप्रैल हर्ष लाया। जन जन ने परचम लहराया ।।

 

हुआ महासम्मेलन सुंदर।खुशियाँ हर जन जन के अंदर।

चौदह सौ इक्यासी दिन का। था अखंड धरना वो जन का।।


श्रीमती आशा आजाद

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)