हिंदी कविता : सन् 1995 से पृथक छत्तीसगढ़ राज्य अखंड धरना आंदोलन प्रारंभ

मनीभाई
0

 सन् 1995 से पृथक  छत्तीसगढ़ राज्य अखंड धरना आंदोलन प्रारंभ

 

आज सुनाऊँ सुनलो गाथा। सुनकर झुक जाता है माथा।

राज्य पृथक जो आज कहाया।धरना आदोंलन से आया।।

 

नौ अप्रैल की घटना जाने।सन उन्नीस पंचानवे माने।

दशम दिसंबर हुआ समापन। हुए प्रफुल्लित मानब जन जन।।

 

धरना के संस्थापक जानें।उदयभान सिह हैं पहचाने।

गौड़ रूप चौहान कहाते।बनकर मुखिया धर्म निभाते।।

 

सन पंचानवें दिवस आया ।शुभम पत्र संकल्प भराया।

पंचम सौ जन मनुज वहाँ थे।एकत्रित सब लोग जहाँ थे।

 

मूलचंद वाढ़रे कहाते।झंडा विशाल स्थल फहराते ।

पंद्रह अप्रैल दिवस जानें।नरसिह मंडल साथी मानें।।

 

बत्तीसहवें दिन का धरना।ठाना संकल्प पत्र भरना ।

ज्ञापन सौंपा माँग दिखाया।आस राष्ट्रपति से शुभ पाया।।

 

शास्त्री कहते चौक जहाँ पर।धरना उपवन दिया वहाँ पर।

यज्ञ दिग्विजय श्रेष्ठ चलाया।निज विरोध आवाज उठाया ।

 

फिर छ: अगस्त का दिन आया।दीपक तब छत्तीस जलाया।

है द्वितीय तब सत्र कराया।गीत पांडवानी शुभ भाया ।।

 

कीर्तीभूषण पांडे जानें।भारतीय मंत्री को मानें।

मुख्य अतिथि रह जोर लगाया।राज्य पृथक हो माँग बताया।।

 

जब दिन इक्कीस मार्च आया।घड़ी चौक में दल घबराया।

धारा विरोध एक लगाया।फिर आंदोलन अति गरमाया।।

 

नया मिशन सुंदर कहलाया।जय छत्तीसगढ़ शुभे आया।

उदयभान मजदूर सुनेता।आंदोलन के श्रेष्ठ प्रणेता।।

 

आर्य नंदकुमार कहाये।दत्त त्रिपाठी भी सह आये ।

भट्टाचार्या आसीत वहाँ थे।धरना स्थल को चुनें जहाँ थे।।

 

सत्याग्रह का ध्येय बनाया।एक दिवस परचम लहराया।

नैय्यर रमेश जी भी आये।मंच तिरंगा को फहराये।।

 

तीन शतम का धरना जानो।थे पंजाब सुनेता मानों।

नाम सिंह सुरजीत कहाये।धरना की ओ शान बढ़ाये।

 

जय शुभ छत्तीसगढ़ बनाये।संयोजक उदयभान आये।

मुखिया दामोदर कहलाये।नव अखंड परचम लहराये।।

 

साल शतम छब्बीसी जानें।चला मुक्ति मोर्चा नव मानें ।।

लगा एक चौवालिस धारा।बनें शेख अंसार सहारा।।।

 

मुखिया अडवाणी जी आये।साहस का परचम लहराये।

कहे रायपुर हो रजधानी।हर जन की यह होवे बानी।।

 

दिवस मार्च तेइस शुभ आया।सन संतावन सत्र कहाया।

फौज एक आजाद बनाया। शिवसेना ने हाथ बढ़ाया।।


श्रीमती आशा आजाद


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)